साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष सुन्दरलाल दुग्गड़ का निधन।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

देश के जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाज सेवी सुन्दरलाल दुग्गड़ का शुक्रवार को कोलकाता में अस्वस्था के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके देहदान संकल्प के अनुसार मेडिकल कॉलेज कोलकाता से सम्बद्ध चिकित्सालय में सुपुर्द किया जाएगा। स्वर्गीय दुग्गड़ के अनुज कौशल दुगड़ ने बताया कि कोलकाता में उनके पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

साधुमार्गी जैन संघ के वर्तमान आचार्यश्री रामलालजी, पूर्व आचार्य नानालालजी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी। उन्होंने ही आचार्यश्री रामलालजी मसा.से अपनी जन्मभूमि में चातुर्मास करने की विनती की थी। कुछ दिन पूर्व ही वे देशनोक आए थे।भामाशाह स्वर्गीय दुग्गड़ ने देशनोक में गौशाला, कन्या स्कूल के निर्माण तथा सेवा कार्यों में बहुत बड़ी राशि का अर्थ सहयोग किया। उन्होंने देश में समता भवन, स्कूल, कन्या कॉलेज निर्माण सहित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। उन्होंने जीवन भर के सेवा, त्याग और संघ निष्ठा का अनुकरणीय पथ दिखाया। देहदान का संकल्प कर समाज को प्रेरणा दी।

अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, सुशील बैद सहित बीकानेर, देशनोक, नोखा तथा देश के विभिन्न साधुमार्गी संघों के पदाधिकारियों ने भामाशाह दुग्गड़ के निधन को संघ व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आओ हम झुनझुना बजाएं !

मुंबई वार्ता/कवि/सुरेश मिश्र ओढ़ लबादा निर्धनता का, माल पुवा छुप-छुप...

पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय कालजयी रचनाकार , पत्रकार पं0...

मानस परिवार द्वारा 14 मार्च को आयोजित होगा ‘होली स्नेह मिलन समारोह’।

मुंबई वार्ता संवाददाता रंगों और उमंगों के त्योहार...