■ देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु,
●प्रकाश पिरगल ने दी जानकारी
संजय जोशी/मुंबई वार्ता

समता साधिका, सरलमना साध्वीश्री भव्यगुणाश्रीजी मसा. व प्रवचन प्रभावक, स्नेहीश्री शीतलगुणाश्रीजी मसा. का वर्ष 2025 का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश कर्नाटक के दावणगेरे श्री अरिहंत एपार्टमेंट से बाजे गाजे से विशाल गुरुभक्तों के साथ हुआ। श्री शंखेश्वर पार्श्व राजेन्द्रसूरि जिन गुरु मंदिर दर्शन वंदन पश्चात कल्याण मंडप में भव्य प्रवेश संपन्न हुआ।


इस अवसर पर भारतवर्ष के विभिन्न नगरों से श्रीसंघ एवम परम् गुरु भक्तों ने पधारकर शासन शोभा में अभिवृद्धि की, जिनका श्रीसंघ की ओर से अभिनन्दन स्वागत बहुमान हुआ। महावीर संघवी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान साध्वीवर्या ने मंगलाचरण व प्रवचन से धर्मसभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौतम लब्धीतप व नवग्रह तप करने व करवाने की घोषणा के साथ ही चातुर्मास लाभार्थी भी बने।
गुरु पुजन का लाभ श्रेष्ठीवर्य राजु भाई कवरात करनूल एवं कांबली वहोराने का लाभ राज भव्य शीतल चैरिटेबल ट्रस्ट मंडल परिवार द्वारा वोहराई गई। सामुहिक प्रभावना की गई। श्री शंखेश्वर परमात्मा की आरती का लाभ भरत कुमार रिखबचंद बागरेचा करनूल व गुरुदेव की आरती का लाभ महावीर संघवी ने लिया। साधना कक्ष का लाभ संघ अध्यक्ष पुनमचंद जैन ने लिया। सेवाभावी सुश्रावक व्यक्तित्व प्रकाश पिरगल एवं पारस भंसाली ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री शंखेश्वर पार्श्व राजेन्द्र गुरुमंदिर संघ काईपेट ट्रस्ट मंडल ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्री राजेन्द्र नवयुवक मंडल ने सेवा का लाभ लिया। राजेन्द्र महिला मंडल परिषद मंडल सामायिक मंडल ने सहयोग किया।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष पुनमचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगीतकारद्वय नरेन्द्र वाणीगोता व विपिन पोरवाल ने सभी को अपने भजनों के द्वारा मंत्रमुग्ध किया।