सार्वजनिक जगहों पर शराब सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की विधायक संजय उपाध्याय की मांग।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

आम जगहों पर शराब सेवन पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है जो महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहा है।

ज्ञात हो कि बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने रेल्वे ब्रिज पर दौरा कर उसका वीडियो ट्विटर पर डाला है। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि रेल्वे ब्रिज पर शराबियों ने बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें रखी है। इससे स्पष्ट है कि इस ब्रिज का उपयोग शराबियों द्वारा शराब पीने के लिए बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि,” मैं हमेशा से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने का विरोध कर रहा हूं। अपनी विधानसभा में मैंने सूनसान रास्तों पर, उद्यानो के पास और शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करायी है। रेल्वे ब्रिज पर शराबियों द्वारा शराब पीने की शिकायत कई बार मिल रही थी। इसीलिए आज मैंने रेल्वे ब्रिज का दौरा किया और शिकायत को सही पाया।”

संजय उपाध्याय ने यह भी कहा कि, ” रेल्वे ब्रिज पर खुलेआम शराबियों द्वारा शराब सेवन से वहां से गुजरने वालों माताओं-बहनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मैंने रेल्वे प्रशासन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...