मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

नवी मुंबई पुलिस दल के पुलिस निरीक्षक सुभाष पुजारी ने अमेरिका के अलबामा के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने ये पदक बॉडी बिल्डिंग श्रेणी में 172 सेमी ऊंचाई समूह और पुरुष शारीरिक श्रेणी में जीते हैं। उनकी सफलता ने नवी मुंबई पुलिस बल और महाराष्ट्र पुलिस दल तथा देश का नाम ऊंचा किया है और भारतीय तिरंगा गर्व से फहराया है।


सुभाष पुजारी इस प्रतियोगिता के लिए मिस्टर ओलंपिया सुनीत जाधव के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 6 घंटे अभ्यास कर रहे थे। अमेरिका में आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 देशों की 76 टीमों ने भाग लिया था। पुजारी ने इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी।
उन्होंने अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं और इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे, ठाणे शहर पुलिस उपायुक्त श्रीकांत पाठक, नवी मुंबई 112 डायल पुलिस हेल्पलाइन विभाग की अधीक्षक प्रीति टिपरे मैडम, उनकी पत्नी रागिनी पुजारी, आनंद गुप्ता और विवेक गुप्ता (डायरेक्टर गैम्प्रो ड्रिलिंग कंपनी खालापुर), राइनोमाइट क्लिनिक अंधेरी के डॉ. कनिष्क जैन और डॉ. असीम माथन के साथ-साथ सुदर्शन खेडकर ,ऋषि पेनकर का विशेष सहयोग मिला है।
इस सफलता के लिए उन्हें पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, निखिल गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था), श्रीकृष्ण प्रकाश (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन), अभिषेक त्रिमुखे (विशेष पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन), पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों, मित्रों, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का सहयोग मिला है।


