स्टार प्लस पर ‘पंड्या स्टोर’ की वापसी, कंवर ढिल्लों ने साझा की अपनी खुशी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

लोकप्रिय टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों, जो पंड्या स्टोर में शिवा पंड्या के किरदार के लिए जाने जाते हैं, शो के दोबारा शुरू होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह हिट फैमिली ड्रामा, जिसने अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था, अब हर सुबह 11:30 बजे स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित होने जा रहा है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंवर ने कहा,* “मैं बेहद खुश हूं यह देखकर कि शो एक बार फिर लोगों से कैसे जुड़ता है, खासकर अब जब यह सुबह के स्लॉट में आ रहा है। मुझे सबसे ज़्यादा खुशी इस बात की है कि जिन लोगों ने पंड्या स्टोर के बारे में सिर्फ सुना था लेकिन कभी देखा नहीं, अब वे समझ पाएंगे कि इसे इतना प्यार क्यों मिला था। मैं नए दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, जो इस री-रन के ज़रिए पहली बार शो का जादू देखेंगे।”

इस ऐलान पर कंवर ने कहा, “जब मैंने देखा कि पंड्या स्टोर सुबह 11:30 बजे स्टार प्लस पर दोबारा आने वाला है, तो बहुत सारी यादें ताज़ा हो गईं। चैनल ने जब पुराने खूबसूरत पलों के वीडियो दिखाए, तो याद आया कि इस शो को खास बनाने में कितनी मेहनत और दिल लगा था। पंड्या स्टोर ने मुझे ज़िंदगी और काम दोनों में बहुत कुछ सिखाया, और ये अब भी मेरे करियर का सबसे प्यारा अनुभव है।”कंवर, जो इस वक्त स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा में भी नज़र आ रहे हैं, अपने दोनों शो एक ही चैनल पर आने से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा पंड्या स्टोर और इसके मेकर्स स्पिरिट ओरिजिन्स का शुक्रगुज़ार रहूंगा, जिन्होंने मुझे शिवा पंड्या जैसा किरदार दिया। ये किरदार हर घर का नाम बन गया और मुझे दर्शकों से बेहिसाब प्यार मिला। उन खूबसूरत पलों को फिर से जीना सच में एक शानदार एहसास है।”दोबारा महसूस करें पंड्या स्टोर का जादू, आज से देखें ये शो, हर सुबह 11:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...