स्वस्थ रहना है तो बाहर के खान-पान से बचना होगा : डॉ मेघना सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बांद्रा के होटल ताज लैंडसन में मेघाश्रेय संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य को लेकर 30 डेज वेट लास चैलेंज कार्यक्रम में बोलती हुई डाॅ मेघना सिंह ने कहा कि बाहर की तमाम प्रकार की गलत खान पान की सामग्री की वजह से शरीर में आज तमाम प्रकार की बिमारियां फैल रही है। अगर आपको स्वास्थ्य रहना है तो आपको बाहर के खान पान से बचना होगा और घर के खान पान को अपनाना होगा । शरीर को पौष्टिक आहार विटामिन्स, प्रोटीन्स, मिनरल्स व कैल्शियम युक्त खाद्यपदार्थ प्रदान करना होगा जिससे जहाँ आप विभिन्न प्रकार के बिमारियों से बच सकते हैं वहीं शरीर में मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मोटापे की वजह से शरीर में कोलेस्ट्राल बढ़ने से जहाँ एक ओर हार्ट अटैक जैसी भयंकर बिमारी का खतरा का खतरा बढ़ जाता है वहीं शरीर अन्य विभिन्न प्रकार की बिमारियों का शिकार हो जाता है इसलिए मोटापे को कंट्रोल करके आप बड़ी बड़ी बिमारियों से बच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि आप सब लोग लोगों में मोटापे को लेकर जागरूकता फैलाये ताकि लोग मोटापे को कंट्रोल कर तमाम प्रकार की बिमारियों से बच सके।

वही संस्था की अध्यक्षा व समाजसेविका सीमा सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम में आये सभी लोगों से मेरी प्रार्थना है कि आप सब लोग बाहर के केमीकल्स से बनाये जा रहे खाने की वस्तुओं से परहेज करे और फल, मिल्क व हरी सब्जियों का सेवन करें तथा सुबह शाम योगा करें ताकि आपका वजन कंट्रोल रहे और आप स्वस्थ रहे मस्त रहे। इस मौके पर जिन पांच लोगों ने 30 डेज में वजन पर काफी कंट्रोल व तकरीबन 25 किलो वजन कम किया उन लोगों को संस्था की अध्यक्षा सीमा सिंह व प्रमुख अतिथी साइना एन सी तथा मिकी मेहता द्वारा सील्ड, साॅल तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का संस्था अध्यक्षा सीमा सिंह व फाउंडर सदस्य श्रेय सिंह ने आभार प्रकट किया। बता दें कि कार्यक्रम में समाजसेविका व राजनीतिज्ञ साइना एनसी, योगा टीचर मिकी मेहता, सीमा सिंह, डाॅ मेघना सिंह, श्रेय सिंह के साथ साथ कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...