स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

होली मिलन समारोहपरम् पूजनीय स्वानंद बाबा आश्रम द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली गीत, भजन, कीर्तन तथा महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से खेली गई होली रही, जिसने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।इस अवसर पर आश्रम के प्रमुख न्यासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला तथा शांति शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और साधकों का आत्मीय स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समरसता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला उत्सव है।होलिका दहन के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक प्रेम मेघनानी, अनिल गलगली, ज़ाकिर अहमद, एड अरविंद तिवारी, आचार्य पवन त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, आदित्य दुबे, कमलेश पांडेय ‘तरुण’, आर. के. मिश्र, मुद्रा शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भजन-कीर्तन और होली गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। महाभंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, शांति और भक्तिभाव का सुंदर संगम देखने को मिला।यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...