मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पूर्व स्थित रमाबाई आंबेडकर नगर के चॉल में आज सुबह गैस लीकेज और धमाके का मामला सामने आया। सुबह लगभग 7:15 बजे चॉल के कमरे में गैस का रिसाव हुआ। जब एक परिवार की महिला गैस चूल्हा जलाने लगी तब गैस रिसाव के कारण आग लग गई और धमाका हो गया।


घटना में वीना भोइटे (50 साल) गंभीर रूप से घायल हुईं, उन्हें 95–98 प्रतिशत शरीर पर जलन लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नामदेव साकपाल (75 साल) 20–25 प्रतिशत जलन के साथ अस्पताल में इलाज ले रहे हैं, जबकि लक्ष्मी साकपाल (70 साल) को 30–32 प्रतिशत बर्न के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सभी घायलों को पहले कूपर अस्पताल लाया गया और बाद में कस्तूरबा अस्पताल में आगे के इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। धमाके से पास के कमरे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हुआ। दमकल और मनपा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।



दुखद