अंधेरी में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 17 फूड प्रतिष्ठानों के अवैध निर्माण हटाए; 8 की सीवर कनेक्शन काटी गई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अंधेरी (पश्चिम) इलाके में फुटपाथों और अनिवार्य खुली जगहों पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निष्कासन और जब्ती अभियान चलाया। इसके अलावा आठ प्रतिष्ठानों के अवैध सीवेज (सांडपानी) कनेक्शन भी काट दिए गए।


बीएमसी के के-पश्चिम विभाग कार्यालय द्वारा 22 जून 2026 को अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी के निर्देश तथा उप आयुक्त (परिमंडल-4) डॉ. भाग्यश्री कापसे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।


आराम नगर, जे.पी. रोड और वर्सोवा क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों ने अनिवार्य खुली जगहों का उपयोग सर्विस एरिया के रूप में करते हुए उन पर अवैध शेड और संरचनाएं खड़ी कर दी थीं। इसके अलावा फुटपाथों पर भी अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया।


जिन आठ प्रतिष्ठानों के अवैध सीवेज कनेक्शन काटे गए, उनमें अरबाब, बरिस्ता, सोराईझाई, हकीम सलून, पर्शिया दरबार, इंक एन ब्रेटो मेन्यू, दार्जिलिंग लिओचा मोमो और चायना सबअर्ब शामिल हैं।


कार्रवाई के दौरान एलपीजी हॉट प्लेट, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, स्टोरेज रैक, इलेक्ट्रिक ऑयल फ्रायर, माइक्रोवेव ओवन, लकड़ी की मेजें, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर, कुर्सियां समेत अन्य सामान जब्त किया गया।


इस अभियान में परिरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, लाइसेंस, अग्निशमन, भवन एवं कारखाना विभाग तथा म्हाडा के कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न उपकरणों की सहायता से भाग लिया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

i

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विकास निधि नहीं मिलने का दावा करने वाले 6 बागी सांसदों की खुली पोल, दो साल में खर्च नहीं कर पाए मंजूर राशि का...

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट छोड़कर...

BEST हड़ताल से प्रभावित 10.56 लाख यात्रियों को राहत, बस पास की वैधता तीन दिन बढ़ेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में तीन दिनों तक चली...

जौनपुर के वीरभानपुर में विराट कवि सम्मेलन संपन्न।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत...