अंधेरी में श्रीमद्भागवत सप्ताह संपन्न।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

अंधेरी पश्चिम वीरा देसाई रोड पर स्थापित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित 29 वां श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ ।

मंदिर के सचिव के आर अय्यर के अनुसार 1 नवंबर से शुरू हुआ यह श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह 8 नवंबर शनिवार को समाप्त हो गया ।इस कथा को केरल कोचीन से पधारे विद्वान आचार्य श्री संगमेशन थंपुरन ने श्री कृष्ण भक्तों को सुनाया ।

कथा के समापन पर अंधेरी पश्चिम स्थित आजाद नगर में भगवान की पालकी निकाली गई ।इस पालकी में भारी संख्या में भक्त शामिल हुए । पालकी की समाप्ति पर मंदिर में पंच वाद्ययंत्र वाला भजन कीर्तन आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर स्थानीय शिवसेना विधायक हारुन ख़ान, सुनील खाबिया, अध्यक्ष शशिधरन नायर, उपाध्यक्ष उन्नी मेनन, पूर्व आई ए एस अधिकारी के एस मेनन, श्रीमती विजया कुमारी, एम के मेनन( मामा) सहित भारी संख्या में श्रीमद्भागवत कथा प्रेमी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...