मुंबई वार्ता संवाददाता

अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों तथा सैकड़ों नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।


इस अवसर पर उत्तर भारत की पारंपरिक होली की सजीव झलक देखने को मिली। रंग-गुलाल, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सुरों के एकलव्य के रूप में प्रसिद्ध गायक सागर तिवारी एवं सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक संजय तिवारी ने अपने मधुर एवं ऊर्जावान गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह देर तक झूमता और तालियों की गूंज से वातावरण गुंजायमान होता रहा।


कार्यक्रम में वेंकटेशाचार्य निलेश जी महाराज, उद्योगपति अजीत चौबे, दिलीप पांडे, कांग्रेस नेता संदीप चौबे, भाजपा नेता बबलू सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, बालेंद्र त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, नीरज पांडे, दिवाकर पांडे(पट्टीवाले), अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष बी.पी. सिंह, लोकनाथ यादव, रामजी तिवारी, राकेश पाठक, दिलीप ओझा, डार्विन फर्नांडीज, हर्षद वानखेड़े, संदीप तिवारी, मनोज सिंह राठौर , अनुज पांडेय, इंद्रेश पांडेय, दिलीप सिंह एवं प्रमोद कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समारोह ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता एवं पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ किया।
आयोजक मंडल की ओर से संस्थापक एडवोकेट विजय शुक्ला, अध्यक्ष दिनेश सिंह, सचिव आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण पांडेय, उपसचिव अखिलेश पांडेय, उपकोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, पवन शुक्ला, रामजी यादव एवं राकेश यादव ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।


