अनिल अंबानी पर लगातार तीसरे दिन ईडी की छापेमारी, विभिन्न कार्यालयों से दस्तावेज जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

उद्योगपति अनिल अंबानी पर ईडी की छापेमारी लगातार तीसरे दिन जारी रही और शनिवार को की गई कार्रवाई के दौरान, ईडी अधिकारियों ने उनके विभिन्न कार्यालयों से कई दस्तावेज और कई कंप्यूटर जब्त किए।

ईडी के अधिकारियों ने २४ जुलाई को मुंबई में ३५ जगहों और लगभग ५० कंपनियों पर छापेमारी की थी, जिसमें 3,000 करोड़ रुपये का कथित घोटाला भी शामिल था।इन छापों के दौरान कम से कम २५ कंपनी अधिकारियों से पूछताछ की गई है।

मुंबई और दिल्ली के ईडी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम यह कार्रवाई कर रही है। अंबानी के कारोबारी समूह ने २०१७ से २०१९ के बीच यस बैंक से ३,००० करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, ईडी ने इस ऋण में रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए जाँच शुरू कर दी है और आरोप लगाया है कि ऋण राशि को कुछ फर्जी कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर किया गया।

ईडी को राष्ट्रीय आवास बैंक, सेबी, राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण, बैंक ऑफ बड़ौदा और सीबीआई द्वारा इस मामले में दर्ज दो प्राथमिकियों से अंबानी समूह की कंपनियों द्वारा धन शोधन की जानकारी मिली है।इसी जानकारी के आधार पर ईडी ने गुरुवार से छापेमारी शुरू कर दी है।

ईडी ने दावा किया है कि कंपनी में निवेश के माध्यम से एकत्रित धन का कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बेहद सुनियोजित तरीके से गबन किया गया। इसीलिए इस छापेमारी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के मढ- मार्वे रोड स्थित स्टूडियो में आग, 3 घंटे में बुझी, कोई हताहत नहीं।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अग्निशमन विभाग...

मजदूरों को राहत: अब 50 किलो से ज्यादा वजन वाले कृषि माल की पैकिंग पर रोक।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के निर्देशों...