अनुराग शर्मा के हत्यारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा– कृपाशंकर सिंह।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज विगत दिनों सरपतहा थाना अंतर्गत उपाध्यायपुर में युवा भाजपा कार्यकर्ता पंडित अनुराग शर्मा की हुई हत्या को लेकर उनके परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक रमेश सिंह पूर्व, विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय,राकेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

कृपाशंकर सिंह ने अनुराग शर्मा के बड़े भाई तथा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अनुपम शर्मा को सात्वना देते हुए कहा कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके बाद कृपाशंकर सिंह ने पिलकिछा के पूर्व प्रधान अखिलेश बिंद के घर जाकर चाचा सहदेव बिंद के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय उनके साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...