श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक गैस एजेंसी वाले से रिश्वत लेते हुए अन्न आपूर्ति विभाग के मुख्य निरीक्षक अधिकारी विनायक वसंत निकम को रंगे हाथ पकड़ा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का कांदिवली और ठाणे में गैस एजेंसी है. आरोपी विनायक ने अक्तूबर 2024 में कांदिवली और अगस्त 2024 में ठाणे की गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की थी। विनायक ने इन गैस एजेंसियों के खिलाफ आगे से कोई कार्रवाई न करने के लिए और उसका व्यापार बिना रोकटोक चलाने के लिए ढाई लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में कर दी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और विनायक को रू 1.75 लाख रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विनायक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ACB के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप दीवान, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल घेरडीकर, राजेंद्र सांगले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ACB मुंबई की पुलिस निरीक्षक श्रीमती सुनीता दिघे एवं टीम ने की है।


