मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत रिया को भेजा गया है।


.सुशांत सिंह राजपूत १४ जून २०२० को बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट की छत से लटके पाए गए थे।सुशांत की मौत के बाद रिया ने अपनी दोनों बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई ने जांच की और मार्च 2025 में अदालत में यह रिपोर्ट पेश की। यह नोटिस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें रिया को सीबीआई की रिपोर्ट पर आपत्ति जताने का मौका दिया गया है।
मुंबई के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने उन्हें इस मामले में जारी नोटिस का १२ अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया है।सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने २०२० में सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉ. तरुण नाथूराम भी शामिल हैं। उन्होंने सुशांत की मौत के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराया था। रिया ने शिकायत में आरोप लगाया था कि तीनों ने डॉक्टर के पर्चे से सुशांत के लिए कुछ दवाइयाँ लाने की साजिश रची थी।सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे और उस डिप्रेशन में अक्सर अपनी दवाइयाँ लेना बंद कर देते थे और इलाज में नाकाम रहे। चूँकि यह एक मानसिक बीमारी है, इसलिए मनोचिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के बिना यह दवा मिलना नामुमकिन है।
हालाँकि, उनकी बहनें अभी भी कॉल या मैसेज के ज़रिए ये दवाइयाँ मँगवा रही थीं। रिया ने आरोप लगाया था कि दोनों इसके लिए एक डॉक्टर की मदद से फ़र्ज़ी प्रिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर रही थीं। अब सीबीआई ने इस पर रिपोर्ट पेश कर दी है। देखना होगा कि रिया इसे स्वीकार करती हैं या विरोध करती हैं।१४ जून, २०२० को बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट में उन्हें छत से लटका हुआ पाया गया था। उनकी मौत का मामला अभी भी अदालत में लंबित है। अब पाँच साल बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।


