मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना विधायक निलेश राणे ने उबाठा गुट की उम्मीदवार किशोरी पेडणेकर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।निलेश राणे का आरोप है कि किशोरी पेडणेकर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी नामांकन पत्र में छुपाई है।


राणे ने बताया कि २०२३ में पेडणेकर पर दो आपराधिक मामले दर्ज हुए थे और वे फिलहाल जमानत पर हैं। इसके बावजूद उन्होंने यह जानकारी चुनाव आयोग से छुपाई। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार ऐसा करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।


राणे ने कहा कि पेडणेकर को नैतिकता के आधार पर चुनाव से हट जाना चाहिए, अन्यथा शिवसेना इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी यह संकेत दिए है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपीए) की धारा १२५-ए के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार जानकारी छुपाता है तो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
राणे ने बताया कि एक मामला बॉडीबैग घोटाले से जुड़ा है। कोविड काल में मुंबई महानगरपालिका ने १६०० रुपये की बॉडीबैग ६७१९ रुपये में खरीदी। एक इन्फोटेक कंपनी से हजारों बॉडीबैग खरीदी गईं और इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। दूसरा मामला एसआरए प्रोजेक्ट से जुड़ा है।निलेश राणे ने आरोप लगाया कि पेडणेकर को पहले टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन उन्होंने उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे को धमकी देकर टिकट हासिल किया।
उन्होंने कहा कि कोविड काल के सारे घोटाले बाहर लाऊंगी ऐसा कहकर ठाकरे परिवार को ब्लैकमेल किया गया और टिकट लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वे यदि महानगरपालिका में चुने जाएंगे तो जनता की सेवा करेंगे या लूट करेंगे, इस पर वरली के मतदाताओं को विचार करना चाहिए।
■ ठाकरे मुंबई के विकास पर प्रतिक्रिया
शिवसेना विधायक निलेश राणे ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे मुंबई के विकास पर बोलने के बजाय मुंबई और महाराष्ट्र में फूट डालने वाले मुद्दे उठा रहे हैं। राणे ने सवाल किया कि ठाकरे परिवार इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद मुंबई के लिए कौन-से ठोस विकास कार्य किए, यह जनता को बताएं।
उन्होंने कहा कि राज ठाकरे से सकारात्मक मुद्दों की उम्मीद थी, लेकिन उनके विचार निराशाजनक साबित हुए। साथ ही यह सवाल किया की लंदन जाते समय गुजराती समाज का व्यक्ति कैसे चलता है आपको? इसका खुलासा करें। राणे ने आरोप लगाया कि मुंबई पर कब्जा करने की राजनीति केवल अपने घर चलाने के लिए की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बालासाहेब ठाकरे के स्मारक के पास आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे द्वारा चैनल को इंटरव्यू देना उस स्थान की पवित्रता का अपमान है।


