अबू आसिम आजमी को मिली धमकी, सपा ने की सुरक्षा देने की मांग.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी और उनके परिवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में शासन से तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। इस संबंध में उप विभागीय अधिकारी, भिवंडी के माध्यम से शासन को एक लिखित निवेदन सौंपा गया।

समाजवादी पार्टी का मानना है कि अबू आसिम आज़मी, जो लाखों नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक जनप्रतिनिधि हैं, उन्हें और उनके परिवार को इस तरह की धमकियाँ मिलना न केवल लोकतंत्र पर आघात है, बल्कि समाज में असुरक्षा का वातावरण निर्माण करने का भी प्रयास है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना चाहिए . जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष साजू सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता सलाम नोमानी, अजहर शेख, शफीक शेख, राजू भाई, मोज्जम शेख, सुल्तान शेख सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related