अयोध्या पावन धाम के पूज्य मंहत श्री गिरीशपति त्रिपाठी (महापौर नगर निगम – अयोध्या धाम ) का मुंबई में 23 अगस्त को प्रवचन।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

श्री अयोध्या धाम की प्रतिष्ठित गुरुपीठ वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश तिवारी मन्दिर के महन्त परम पूज्य गुरूदेव भगवान व अयोध्या पावन धाम के पूज्य मंहत श्री गिरीशपति त्रिपाठी, महापौर नगर निगम – अयोध्या धाम व अध्यक्ष वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट , का प्रवचन, गुरु स्वागत एवं गुरु पूजन 23 अगस्त 2025, दिन-शनिवार को शाम 4:30 बजे से शारदा ज्ञानपीठ इण्टरनेशनल स्कूल, ग्राउण्ड फ्लोर, दत्त मंदिर रोड, मालाड पूर्व में आयोजित किया गया है।

वशिष्ठ फाउण्डेशन की मुम्बई शाखा की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में गुरू-शिष्य परिवार के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित किया जाता है।बता दें कि महंत गिरीश पति त्रिपाठी को अपने घर से ही राजनीति के संस्कार मिले। पिता नगर पालिका की राजनीति करते थे। 1989 में चेयरमैन का चुनाव भी लड़ा। उस समय गिरीश पति जी साकेत डिग्री कॉलेज छात्र राजनीति कर रहे थे। घर के दबाव में करियर बनाने इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए। पूरब के ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने रक्षा अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 2000 में महंत गिरीश पति दिल्ली सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चले गए। वहां संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में दो बार मुख्य परीक्षा में भी सम्मिलित हुए। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस बीच उनके पिता का निधन हो गया।

तीन कलश तिवारी मन्दिर पीठ की महंत की गद्दी रिक्त ना रहे इसलिए उनकी ताजपोशी महंत के रूप में हो गई। 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कुछ सालों बाद वे अयोध्या के मेयर निर्वाचित हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता लायंस क्लब आफ विरार...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...