मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म अभिनेता सोनू सूद की संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत की गई है।


ED की जांच के अनुसार, यह मामला अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े पैसों के लेन-देन और प्रचार से संबंधित है। एजेंसी ने दावा किया है कि प्रचार के माध्यम से अर्जित की गई आय को अपराध से प्राप्त धन मानते हुए संपत्ति जब्त की गई है। सोनू सूद के अलावा इस मामले मेंक्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं।


कुछ अन्य फिल्मी सितारों और खेल जगत से जुड़े नाम भी जांच के दायरे में हैं।सूत्रों के मुताबिक, ED ने मूवेबल और इमूवेबल दोनों तरह की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध बेटिंग नेटवर्क से कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
फिलहाल, सोनू सूद या उनकी टीम की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


