मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

घाटकापर इलाके में रहने वाले एक शिकायतकर्ता को अश्लील वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी देने, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर लगभग 4 करोड़ रुपये वसूलने और अधिक रंगदारी मांगने के मामले में एक महिला को अपराध प्रकटीकरण शाखा (क्राइम ब्रांच), कक्ष-7 (यूनिट-7) की टीम ने गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता सोने-चांदी की दुकान में मैनेजर के रूप में काम करते हैं। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के दौरान उनकी जान-पहचान की एक महिला ने उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो चैटिंग करके उनके वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने शिकायतकर्ता को बताया कि यह अश्लील वीडियो चैटिंग इंटरनेट के माध्यम से पुलिस, अदालत और सीबीआई जैसे विभागों को मिल चुकी है और इसकी जांच के लिए उसे बुलाया गया है। इस धमकी के कारण बदनामी के डर से शिकायतकर्ता ने 2024 से लेकर अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये उस महिला को दे दिए। इसके बावजूद महिला उससे और पैसों की मांग कर रही थी। पैसे न देने पर महिला ने शिकायतकर्ता के हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की भी धमकी दी थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगदारी मांगने वाली इस महिला को पकड़ने के लिए अपराध प्रकटीकरण शाखा, कक्ष-7, घाटकोपर, मुंबई की टीम ने जाल बिछाया। 18 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रंगदारी की रकम स्वीकार करते समय महिला को आर. के. रेस्तरां, एल.बी.एस. रोड, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई में रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1253/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 308(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच क्राइम ब्रांच, कक्ष-7, घाटकोपर यूनिट द्वारा की जा रही है।
■ वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस टीम का मार्गदर्शन
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्ण कांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण-1) नवनाथ ढवले,सहायक पुलिस आयुक्त (डी-पूर्व) धर्मपाल बनसोडे
■ कार्रवाई करने वाली टीम:
कक्ष-7 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले, पुलिस निरीक्षक प्रदीप सरफरे, सहायक पुलिस निरीक्षक धनाजी साठे, महेश शेलार, पुलिस उप-निरीक्षक अजय गोलहार, नामदेव परबलकर, तथा पुलिस हवलदार गलांडे , जाधव, राऊत,होनमाने, पाटील. पुलिस सिपाही सावदेकर , गोरडे, महिला पुलिस सिपाही शिंदे , मयेकरऔर चालक पुलिस सिपाही बालासाहेब कवडे।


