असली पत्रकारिता अब गांव – कसबे में हो रही है : संजय निरुपम .

Date:

पत्रकार विकास संघ का 17वां स्नेह सम्मेलन संपन्न

मुंबई वार्ता संवाददाता

पत्रकार विकास संघ (पीवीएस) के तत्वावधान में 17वें लिट्टी – चोखा स्नेह सम्मेलन का आयोजन गोरेगांव पश्चिम के ब्रह्मा – महेश मैदान में किया गया। “दिल की बात, लिट्टी – चोखा” के साथ इस थीम के साथ संघ के स्नेह भरे आमंत्रण को स्वीकार कर बड़ी संख्या में मुंबई शहर के जाने माने पत्रकार, साहित्यकार, राजनेता के अलावा समाजसेवी, पुलिसकर्मी पीवीएस के सम्मेलन में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में पधारे शिवसेना नेता संजय निरुपम ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का उल्लेख करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही यह भी दावा किया कि असली पत्रकारिता अब गांव और कस्बों के पत्रकारों द्वारा की जा रही है। वहां के पत्रकारों का जुनून ही है कि वे अपनी जान तक की परवाह नही कर रहे हैं।

भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पीवीएस के लिट्टी – चोखा जैसा कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जहां पत्रकार तनावरहित हो कर एक दूसरे से मेल मिलाप कर सकें।

पूर्व मंत्री व विधायक असलम शेख ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि पीवीएस के इस कार्यक्रम से मैं शुरुआती दिनों से जुड़ा हुआ हूं। आगे भी हमारा यह संबंध बना रहेगा।

भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ लगा है और एक कुंभ (मेला) यहां पत्रकारों का लगा है। यह अपने आप में अद्भुत दृश्य है।

शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी पत्रकारों की मेहनत को सराहा। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार, पुलिस अधिकारियों ने मौजूदगी दर्ज कराई।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, अमित मिश्र, अमर त्रिपाठी, विनोद शेलार, डॉ. एन. एन. पांडेय, एड. अखिलेश चौबे, पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्र, कमलेश यादव, एड. इंद्रपाल सिंह, परमिंदर सिंह भामरा, दीपक ठाकुर, उदय प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, संतोष सिंह, अनिल गलगली, गंगाराम जमनानी, अनुराग त्रिपाठी, सुनील मेहरोत्रा, अभय मिश्र, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, मनसे सचिव वागीश सारस्वत, जोन 11 के डीसीपी आनंद  भोईटे, जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटिल, सेवानिवृत्त एसीपी राजन घुले, अंबादास पोटे, राजेंद्र ठाकुर, मालाड पुलिस पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले, बांगुर नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ठाकरे, चारकोप पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्योति भोपले, आरे के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र पाटिल, पीआई हृदय मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लोकगायक सुरेश शुक्ल की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र, सलाहकार सुनील सिंह और महासचिव अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ अतिथियों को बनारसी गमछा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रकाश मिश्र, समीउल्लाह खान, धर्मेंद्र पांडेय, आलम पठान, मुरारी सिंह, वसीम हैदर, विक्रम जादव, अब्दुल चौधरी, तुफैल खान, देवांश मिश्र, युवराज सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के कुर्ला में कोहिनूर एचडीआईएल इमारत में आग, धुएं से 9 लोग घायल; राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल...

मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड पर अमर संस स्टोर में लगी आग, दमकल ने घोषित किया लेवल-1 फायर कॉल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में भुलाभाई...