सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में विमान के सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। इसमें नागपुर के एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं।


मिली जानकारी के अनुसार शहर के उद्योगपति मनीष कामदार की बेटी, सास और पोती की मौत हो गई है। इनमें कुशाया कामदार, रुद्र मोधा और रक्षा मोधा शामिल हैं। यशा की शादी चार साल पहले अहमदाबाद के मोधा परिवार से हुई थी। यह परिवार मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला है। लेकिन बाद में वे लंदन में बस गए।
जैसे ही यह सूचना मिली, कामदार परिवार तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें करीब २४१ यात्री मारे गए हैं। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ। इसके चलते एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर धुएं का गुबार देखा जा रहा है। विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


