मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

आई बाबा फाउंडेशन ने आज मुंबई के टाटा अस्पताल और केईएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजनदान कार्यक्रम का आयोजन किया।


इस कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के प्रमुख योगेश मौर्य ने किया। दो हज़ार से ज़्यादा मरीजों और उनके परिजनों को भोजन कराया गया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के सहयोगी जितेंद्र तावरे और रोनव रामगुडे के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था।


फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश मौर्य ने मरीजों और ज़रूरतमंदों को भोजनदान को जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार बताते हुए कहा कि फाउंडेशन का हर सदस्य हर साल अपने जन्मदिन पर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होता है।


