आज छगन भुजबल होंगे मंत्रिमंडल में शामिल।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी (अजित पवार) नेता छगन भुजबल एक बार फिर महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में वापसी करने जा रहे है। भुजबल आज सुबह 10 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। ओबीसी समुदाय के बड़े चेहरे के रूप में प्रख्यात भुजबल पूर्व कैबिनेट मंत्री व उपमुख्यमंत्री रह चुके है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे।

भुजबल ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने की जानकारी दी गई है। 77 वर्षीय भुजबल महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है।

ज्ञात हो कि मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनके सहयोगी वल्मिक कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद यह इस्तीफा आया।

भुजबल वर्तमान में नासिक जिले के येवला से विधायक हैं। अभी उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा शपथ के बाद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...