आदर्श मानस सेवा संस्था का निशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

आदर्श मानस सेवा संस्थान के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह गेंदी द्वारा स्व. रामबली सिंह के स्मृति में सरायसुल्तान में धर्मेन्द्र सिंह के घर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सदगुरु नेत्रालय चित्रकूट के डॉ.कमल यादव, डॉ सचिन गौतम, डॉ नागेंद्र कुमार, आनन्द कुमार द्वारा कुल 180 मरीजों की जांच की गई।जिसमें 78 मरीजों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया और 14 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

संस्थान के प्रबंधक सिंह ने सभी आपरेशन के लिए चिन्हित किए गए मरीजों को उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा से निगम बाबा का आशीर्वाद लेकर सभी को पानी की बोतल और रास्ते का खर्च देकर सदगुरु नेत्रालय के एम्बुलेंस से चित्रकूट के लिए भेजा और निगम बाबा से प्रार्थना किया कि सभी लोगों का आपरेशन सफल रहे।मरीजों के चेहरे खुशी से खिले उठे।मरीजों ने संस्थान के प्रबंधक को दिल से अपना आशीर्वाद दिया।धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर आदर्श मानस सेवा संस्थान प्रबन्धक मुकेश सिंह गेंदी,रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह,राजेश सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह,अभय सिंह,रिशु सिंह, विनोद सिंह,संजय सिंह सहित ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के नागपाड़ा हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...