मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के महर्षि कर्वे रोड स्थित आयकर भवन के बेसमेंट में सोमवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को दोपहर 2:01 बजे मिली।


आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दोपहर 2:10 बजे आग को लेवल-1 घोषित किया। आग बेसमेंट में लगी होने के कारण दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं अग्निशमन अभियान शुरू किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बेस्ट, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ को मौके पर तैनात किया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।


