आर्यन खान ड्रग्स केस: समीर वानखेड़े का हाई कोर्ट में दावा—“शाहरुख खान से न रिश्वत मांगी, न ली”।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आर्यन खान ड्रग्स मामले को लेकर पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने न तो शाहरुख खान से किसी प्रकार की रिश्वत मांगी और न ही कोई रकम स्वीकार की।

वानखेड़े ने अदालत में दायर याचिका में कहा कि उन्होंने पूरी कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से की थी और ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कदम उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं।

याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। वानखेड़े ने अदालत से अपील की है कि उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए।गौरतलब है कि आर्यन खान से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में पहले भी कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आ चुके हैं।

अब इस नए घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।फिलहाल, मुंबई उच्च न्यायालय में इस याचिका पर सुनवाई की प्रक्रिया जारी है और सभी की नजरें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मीरा भायंदर के आम मरीजों के लिए वरदान बना मानस हॉस्पिटल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बदलते परिवेश में जहां अस्पतालों पर...

जोया अख्तर-रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी से 66 हार्ड डिस्क गायब, करोड़ों के डेटा लीक की आशंका।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उस समय...

खजुराहो के होटल से NDPS के 12 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मध्य प्रदेश के खजुराहो में मुंबई...