मुंबई वार्ता संवाददाता

आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल /कॉलेज, म्हाडा, मुलुंड पूर्व पर गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया l इस अवसर पर मराठी, इंग्लिश माध्यम प्राथमिक /सेकेंडरी, जूनियर कॉलेज, बी. एड. कॉलेज, होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा ड्राइंग,मूर्ति निर्माण, नृत्य, गीत प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l


इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संगठक प्रनिल नायर,उपाध्यक्ष बी के तिवारी, गोविन्द सिंह,वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. बाबूलाल सिंह,प्रसन्ना ताठरे,डॉ.सचिन सिंह,पत्रकार अनिल शुक्ला, अविनाश पाण्डेय उपस्थित रहे l निर्णायक के रूप में मोहनलाल राज,राजेंद्र उठवाल,रइस खान,मनीष ठक्कर, निक्सन उपस्थित रहे l


अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधा देकर डॉ. आर. आर. सिंह (अध्यक्ष), रामचंद्र सिंह (महासचिव) ने किया l इस अवसर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल, कॉलेज के शिक्षक/शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ l


