उत्तर भारतीय विकास संघ का कार्यालय बना भंगारखाना।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय विकास संघ के अध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद पांडे ने वाकोला पुलिस स्टेशन में पत्र लिखकर शिकायत की है कि कुछ लोग उत्तर भारतीय विकास संघ के कार्यालय तथा संलग्न स्टोर में जबरन भंगार रखकर उसे हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के नाम कुछ फोटोग्राफ जारी किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि संस्था के कार्यालय में भंगार की वस्तुएं भरी गई हैं।

एडवोकेट पांडे के अनुसार गोलीबार 6ठे रोड पर स्थित कार्यालय में हनुमान जी का एक मंदिर बन रहा है। अगस्त महीने में शैलेश गवांडे और राकेश मिश्रा ने बालवाड़ी स्टोर में रखे गए लोहे का 8 फीट लंबा 5 बीम चोरी से उठा ले गए। उन्होंने जब इस मामले में वाकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। बीट ऑफीसर योगिता कराले को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एडवोकेट पांडे के अनुसार गवांडे गैर कानूनी रूप से मंडप बनता है इसलिए उसका बीट ऑफिसर योगिता कराले से पहले से ही अच्छा संबंध रहा। इसके चलते कराले ने दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। शिकायत से गुस्सा हुए दोनों आरोपी, एडवोकेट पांडे को परेशान कर रहे हैं। यही नहीं कुछ दिन पहले और राकेश मिश्रा और उसके दोनों बेटों ने पांडे से मारपीट भी की। पांडे ने इसकी शिकायत भी पुलिस स्टेशन में कर दी है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करना पुलिस के कामकाज पर सवालिया निशान लगा रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी...

राहुल गांधी को ईसाई समुदाय में कथित छुआछूत क्यों नहीं दिखता ? शंकर गायकर ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद...

‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’: बॉम्बे हाईकोर्ट की FDA अधिकारी को फटकार, MCA के पांच रेस्टोरेंट फिर खुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन...