उत्तर भारतीय समाज के गौरव एलबी सिंह का आकस्मिक निधन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उद्योगपति लाल बहादुर सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पुत्र विवेक कुमार सिंह समेत पांच बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

मुंबई पब्लिक हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज तथा श्रीमती शोभा देवी सिंह विद्या मंदिर, पवई के चेयरमैन होने के साथ-साथ वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, समाजसेवी डॉ किशोर सिंह, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...