मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

●अभिनेता व निर्माता आमिर खान और निर्देशक पी. एस. प्रसन्ना की सराहना।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विशेष बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव सहायता देने को तैयार है और यदि इसके लिए मुंबई महानगरपालिका स्तर पर कोई निर्णय लेना पड़ा तो वह भी अवश्य लिया जाएगा। शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी के प्रयास से आयोजित आमिर खान निर्मित ‘तारे ज़मीन पर’ फिल्म के विशेष शो के अवसर पर उन्होंने यह विचार व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि यह फिल्म विशेष बच्चों के जीवन पर आधारित है, जिसमें एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। विशेष बच्चों को भी सामान्य बच्चों के साथ एक ही विद्यालय में शिक्षा पाने का समान अधिकार है।


