● आपराधिक मामला दर्ज
● स्कूल का प्रिंसिपल ही करता था यौन शोषण
● पुलिस करेंगी जांच
मुंबई वार्ता /जय सिंह

राज्य के अकोला जिले में पुलिस ने एक सरकारी उर्दू माध्यम स्कूल के पदाधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने अचानक उस संस्थान का दौरा किया तब जाकर मामला सामने आया. इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है . शिकायत में कहा गया, कि प्रिंसीपल महिला टीचरों के साथ यौन उत्पीड़न के अलावा मार पीट भी किया करता था और वेतन के पैसों में से 20 से 30 प्रतिशत पैसे काट लिया करता था .
राज्य महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने मंगलवार को अकोला जिले के पातुर में स्थित सरकारी स्कूल का दौरा किया, जहां कुछ महिला शिक्षको ने शिकायत की थी कि उन्हें उत्पीड़न और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन , उनसे उनके वेतन का 20-30 प्रतिशत जबरन काट लिया करता है। आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उनके दौरे के फौरन बाद पातुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।


