मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

जोगेश्वरी के शिवाजी नगर में जीवनधारा संघ व आस्था चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत दिनों महिलाओं के लिए हल्दी कुम कुम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकरीबन सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया ।
इस मौक़े पर आस्था चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू गुप्ता ने महिलाओं के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद (भाऊ) पाण्डेय ने सभी आई हुई माताओं बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा महिला सुरक्षा और महिलाओं की शिक्षा के लिए जीवनधारा संघ हमेशा खड़ी रहेगी। जनसेवा ही हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा ताई वायकर,जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद (भाऊ)पाण्डेय व चांदीवली विधानसभा युवा सचिव भावेश चौहान,आस्था चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू गुप्ता व चंद्रकेश पाण्डेय और समाजसेविका मंजू सिंह,मनीषा गुप्ता, संध्या यादव, आशा ताई, करुणा डांगे, आरती यादव, विभा दुबे,नीलम दुबे, सरिता जायसवाल, सीमा पाण्डेय,शिल्पा पटेल व सोनी पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


