मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर पुलिस विभाग और महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में गणेश उत्सव मंडल समन्वय बैठक 20 अगस्त 2025 को टाउन हॉल में आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव ने की, जबकि मनपा प्रशासक मनीषा आव्हाले विशेष रूप से मौजूद रहीं।


मंच पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, गणेश मंडल के प्रतिनिधि और पूर्व नगरसेवक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गणेशोत्सव के अवसर पर कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, बिजली व स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस विभाग की ओर से सभी मंडलों से शांति, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सहयोग की अपील की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्सव के दौरान मंडलों को आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के बप्पा के दर्शन कर सकें।


मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाले ने बताया कि गणेश मंडलों में जो भी मंडल नियम और कानून का पालन करते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे उसे प्रथम,द्धितीय और तृतीय स्थान दिया जाएगा,प्रथम पारितोषिक को 3 लाख,द्धितीय को डेढ़ लाख और तृतीय को 50 हजार रूपए इनाम स्वरूप दिया जाएगा।


