मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर कैंप नंबर एक स्थित साधू बेला हाईस्कूल के पास जावा कंप्यूटर सेंटर में अनिल आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर में जावा कंप्यूटर सेंटर के विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई, जिसमें कुल 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया।


विद्यार्थियों की दृष्टि की उचित देखभाल हो सके तथा कम उम्र में आंखों से संबंधित रोगों का निदान समय पर हो, इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।
इस उपक्रम को सफल बनाने में जावा कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश घाबरिया, अनिल आई हॉस्पिटल के सुनील खैरे और स्टार टीम का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही इस उपक्रम को पहेलाज चंचलानी दादा का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।


