मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

विठ्ठलवाड़ी पुलिस की सतर्कता से उल्हासनगर में एक और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पडवल ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक जोरुल मोहम्मद शेख पासपोर्ट सत्यापन के लिए विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचा था। पुलिस हवलदार महेंद्र भोई ने जांच के दौरान उसके दस्तावेजों पर संशय जताया, जिसमें आधार कार्ड और अन्य कागजात फर्जी पाए गए।
गोपनीय पथक के महेंद्र भोई, दिनेश शिर्के, चेतन खांबेकर और संतोष कुर्ले ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच की, जिससे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम व विदेशी व्यक्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.


