‘एक शाम माता-पिता के नाम’ कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान ।

Date:

■ विधायक संजय उपाध्याय, नरेंद्र मेहता समेत सभी ने की भामाशाह बाबूलाल जैन के जनसेवी कार्यों की सराहना

■ 2100 महिलाओं को दीपावली भेंट स्वरूप प्रदान किए गए बर्तन सेट।

मुंबई वार्ता संवाददाता

“वर्तमान दौर में जहां एक ओर पाश्चात्य संस्कृति की जद में आकर युवा पीढ़ी अपने माता-पिता की उपेक्षा कर रहे हैं, और तमाम उपेक्षित बुजुर्गों को मजबूरी में वृद्धाश्रम में अपना जीवन व्यतीत करने को विवश होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जनसेवा को समर्पित भामाशाह बाबूलाल जैन ने एक शाम, माता-पिता के नाम इतना शानदार कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के युवा वर्ग को सार्थक संदेश देने का अनूठा प्रयास किया है, जो बेहद प्रशंसनीय है “यह बातें मुंबई में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले बोरीवली के कार्यसम्राट भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कही।

भामाशाह बाबूलाल एम जैन के नेतृत्व तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय के संयोजन में ओस्तवाल बगीचा, आरएनपी पार्क, भायंदर पूर्व में आयोजित ‘एक शाम, माता-पिता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध भवन निर्माता व समाजसेवी भामाशाह उमराव सिंह ओस्तवाल ने की।

संजय उपाध्याय ने कहा कि ऐसे दानवीर समाजसेवी बाबूलाल जैन दशकों पुराने हमारे मित्र हैं, और आज इस कार्यक्रम में 2100 महिलाओं को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बर्तन सेट का वितरण करने के लिए मुझे भी इस पुनीत कार्य का सहभागी होने के लिए आमंत्रित किया है, इसके लिए मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में मीरा-भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि न कोई स्वार्थ, न कोई उद्देश्य, बस जनसेवा के लिए नारी शक्ति के लिए खुद के खर्च पर इतने बड़े-बड़े आयोजन करने के लिए मैं दानवीर भामाशाह बाबूलाल जैन को हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूं। मेहता ने बाबूलाल जैन को मीरा-भायंदर का गौरव बताते हुए समाज के अन्य सक्षम तबके को भी इनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष गणपत कोठारी ने कहा कि बाबूलाल जैन अपनी जन्मभूमि राजस्थान तथा कर्मभूमि मुंबई में दशकों से सेवा कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दक्षिण मुंबई में रहते हुए निरंतर जरूरतमंदों की मदद और सेवा कार्य किए और अब मीरा-भायंदर में भी जनसेवा के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, जो सराहनीय है। इस कार्य में उन्हें वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय का भी साथ मिल रहा है, जो प्रशंसनीय है। राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह की उपाधि से अलंकृत सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी अजयराज पुरोहित ने भी अपने संबोधन में नारी शक्ति के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय, विधायक नरेंद्र मेहता, भामाशाह उमराव सिंह ओस्तवाल, सीए कैलाश कावड़िया, टेक्नोक्रेट तथा वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष गणपत कोठारी, भामाशाह अजयराज पुरोहित, नरसिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन धैर्यशंकर सिंह, भाजपा के महाराष्ट्र परिषद सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी मोतीभाई देसाई, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल अनिल गलगली, भाजपा के मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, लॉयन बाबूलाल शर्मा को सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, शानू जोरावर गोहिल, भाजपा के जिला महामंत्री रथीन दत्ता, राजेश्वरी शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगिता शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शिखा अभिषेक भटेवड़ा आदि का सराहनीय योगदान रहा। भामाशाह बाबूलाल जैन के नेतृत्व में हुए इस भव्य आयोजन का मंच संचालन डाॅ कमलेश गगलानी तथा सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमुदाय, सहयोगियों का आभार संयोजक राजेश उपाध्याय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बर्तन वितरण के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिसका लाभ हजारों की तादाद में महिलाओं ने लिया। इनकी भी रही विशेष उपस्थिति:-कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेविका व पूर्व नगरसेविका सुमन रमेश कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी विकास केडिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार श्रीष उपाध्याय, भाजपा नेता एड राजकुमार मिश्रा, प्रियेश शाह, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि मिश्रा, धाकड फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश धाकड, प्रवासी संदेश के प्रबंध संपादक अभिज्ञान उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रजापत, शेषमणि यादव, युवा समाजसेवी मुकेश कुमार तिवारी समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में कोडीन मिश्रित नशीले पदार्थ की 460 बोतलें जब्त, 38 वर्षीय महिला गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

मुंबई के पवई स्थित ‘अक्षरधाम’ स्वामीनारायण मंदिर में भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पवई स्थित 'अक्षरधाम' स्वामीनारायण...