मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के समतानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 65 ग्राम ब्राउन हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9,75,000 रुपये बताई जा रही है।


यह घटना 22 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:39 बजे से 16:50 बजे के बीच की है। आरोपी को उसी दिन शाम 20:09 बजे गिरफ्तार किया गया, जबकि मामला 19:51 बजे दर्ज किया गया।
क्रांतीनगर रिक्शा स्टैंड के पास, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, कांदिवली (पूर्व), मुंबई में सार्वजनिक शौचालय के पास स्थित एक बेंच पर यह कार्रवाई की गई।
आरोपी का नाम विकी विधाकर पाडमुख (उम्र 26 वर्ष) है, जो दामू नगर, कांदिवली (पूर्व), मुंबई का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 65 ग्राम ब्राउन हेरोइन बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के इरादे से अपने पास रखे हुए था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क) और 21(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 ग्राम ब्राउन हेरोइन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,75,000 रुपये है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


