एनसीपीए कर्मचारियों को 57 हजार और एजिल के कर्मचारियों को 18 हजार रुपये बोनस मंजूर।

Date:

■ अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के प्रयासों को मिली सफलता, एजिल के 2,815 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस।

■ संगठन अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का दिया भरोसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के निरंतर प्रयासों के चलते नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के कर्मचारियों को 57 हजार रुपये तथा ‘एजिल’ में कार्यरत कर्मचारियों को प्रति कर्मचारी 18 हजार रुपये बोनस मंजूर किया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने संगठन के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अनुसार, संगठन के अथक प्रयासों के बाद एनसीपीए के कर्मचारियों के लिए 57 हजार रुपये का बोनस मंजूर हुआ है। वहीं, एजिल में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को 18 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। इस निर्णय का लाभ एजिल के कुल 2,815 कर्मचारियों को मिलेगा।संगठन ने इसे कर्मचारियों के अधिकारों और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

संगठन का कहना है कि प्रत्येक कर्मचारी को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाना उसकी प्रमुख प्रतिबद्धता है।इस अवसर पर अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि ये दोनों सफलताएं कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। कामगारों के अधिकारों, न्याय और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा।

बोनस मंजूर होने के बाद संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने इस सफलता के लिए संगठन और उसके अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में पहली बार होगा भव्य पुस्तक महोत्सव, 24 से 29 नवंबर तक कालीना विश्वविद्यालय परिसर में सजेगा ‘मुंबई बुक फेस्टिवल 2026’

■ ’शिक्षा मंत्रालय, एनबीटी इंडिया, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई विश्वविद्यालय...

दिवाली से पहले पतंजलि के 2,279 लीटर गाय के घी पर FDA का छापा, मिलावट के संदेह में 20.20 लाख रुपये का माल जब्त।

■ छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर...