एसटी की रियायती यात्रा के लिए 1 अक्टूबर से एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ेगा असर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) की बसों में रियायती किराये पर यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) अनिवार्य कर दिया गया है। अमृत वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न सरकारी रियायत योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को रियायती टिकट के लिए एनसीएमसी व्यवस्था का इस्तेमाल करना होगा।


एसटी ने एनसीएमसी कार्ड के पंजीकरण और वितरण की प्रक्रिया राज्यभर के बस अड्डों और डिपो में शुरू कर दी है। जिन यात्रियों का एनसीएमसी कार्ड सक्रिय है, वे उसके माध्यम से रियायती टिकट ले सकेंगे। वहीं, जिन यात्रियों ने कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है लेकिन उन्हें अभी भौतिक कार्ड नहीं मिला है, वे क्यूआर कोड वाली पंजीकरण रसीद दिखाकर भी रियायत प्राप्त कर सकेंगे। यह रसीद 30 दिनों तक मान्य रहेगी और इसे बस कंडक्टर की इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पर स्कैन किया जा सकेगा।


इस अवधि के दौरान यात्रियों को अपना एनसीएमसी कार्ड सक्रिय कराने के साथ उसमें आवश्यक राशि टॉप-अप करनी होगी। कार्ड में राशि भरने के लिए भीम ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्ड के पीछे दिए गए क्यूआर कोड को भीम ऐप से स्कैन करके टॉप-अप किया जा सकता है।


एनसीएमसी पंजीकरण और वितरण का काम ई-बिक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को सौंपा गया है। एसटी बस अड्डों और डिपो के अलावा अधिकृत केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आधार कार्ड में बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उंगलियों के निशान नहीं आने वाले पात्र यात्रियों के लिए ओटीपी के जरिए पंजीकरण की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।


गौरतलब है कि एनसीएमसी व्यवस्था लागू करने की कोशिश पहले भी की गई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं, कार्ड सक्रिय करने, रिचार्ज और सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण इसकी अनिवार्यता को 30 सितंबर तक टाला गया था। अब एसटी ने 1 अक्टूबर से इसे लागू करने की घोषणा की है।


एसटी ने पात्र महिला और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों से अपील की है कि वे रियायती यात्रा में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए 1 अक्टूबर से पहले एनसीएमसी कार्ड का पंजीकरण और सक्रियण पूरा कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के हर वार्ड में बनेगा अलग रेबीज क्लिनिक, 2030 तक ‘शून्य मौत’ का लक्ष्य: महापौर रितू तावड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में रेबीज उन्मूलन अभियान को...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस के हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...