ऐंप्स ग्लोबल हेल्थ अवरनेस ट्रस्ट का ‘स्वस्थ बालक, स्वस्थ भारत।’

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ‌ ‌‌

छोटे बच्चे कैसे स्वस्थ बनें इस उद्देश्य को लेकर मुंबई की एक सामाजिक संस्था ऐंप्स ग्लोबल हेल्थ अवरनेस ट्रस्ट ने स्वस्थ भारत नाम से नया प्रोजेक्ट शुरू किया है । संस्था की संस्थापिका ममता शाह के अनुसार आज का स्वस्थ बच्चा कल का स्वस्थ भारत बनेगा । इसी उद्देश्य को लेकर 9 नवंबर को जुहू विलेपार्ले स्थित तिलक गार्डन में बच्चों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया ।

इस शिविर में बच्चों को योग तथा शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें वे निरोगी कैसे रहें यह गुर सिखाया गया ।इस अवसर पर ममता शाह ने कहा कि ,”बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं । उन्हें जिस सांचे में ढालो वे ढल जाते हैं । और यही वह समय होता है जहां हम संस्कारों के माध्यम से उनका शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक विकास कर हम उन्हें सुदृढ़ बना सकते हैं । क्यों कि आज का स्वस्थ बच्चा कल का सुदृढ़ भारत बनेगा । हम अपनी संस्था के माध्यम से बच्चों को कला,शिल्प, खेल, कंप्यूटर आदि के माध्यम से तरह तरह की शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे । ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बने ।”

सामाजिक कार्यकर्ता मधु काबरा के सहयोग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के बच्चों ने भाग लिया । इस अवसर पर पृथ्वी शाह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मधु कुमार राठी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ओवम (Egg) तस्करी का मामला: अबू आसिम आजमी ने अवैध IVF सेंटरों पर उठाए सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र...

सेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान।

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान...

एसआईआर एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सहयोग करें: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उपमहापौर एवं शिवसेना...

यूबीटी (शिवसेना) का सुबह वाला भोंपू होगा बंद ! ऑपरेशन टाइगर-2

श्रीश उपाध्याय / मुंबई संवाददाता उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना...