ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए आगे आया लोढ़ा फाउंडेशन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

हमारे वीर सशस्त्र बल 140 करोड़ भारतीयों की आज़ादी और गरिमा की रक्षा कर रहे हैं, जिनका देश हमेशा ऋणी रहेगा। उनकी वीरता और बलिदान को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए, लोढ़ा फाउंडेशन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए हमारे सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद देगा।

लोढा फाउंडेशन निम्नलिखित प्रकार से समर्थन देगा–

1. लोढ़ा फाउंडेशन शहीदों के बच्चों की कॉलेज स्नातक तक की शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च वहन करेगा। इसमें फीस, किताबें और हॉस्टल की सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, लोढ़ा जीनियस प्रोग्राम के तहत इन्हें उन्नत शिक्षा और मेंटरशिप भी प्रदान की जाएगी।

2. शहीदों की पत्नी/पति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किलिंग और उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) का समर्थन दिया जाएगा। यदि वे इच्छुक हों, तो लोढ़ा ग्रुप और लोढ़ा फाउंडेशन में उन्हें रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

3. शहीदों के माता-पिता के लिए अगले 20 वर्षों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही, देश के वीर सैनिकों और नागरिकों के परिवारों की सहायता के लिए, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राण गँवाए या स्थायी रूप से अपंग हुए, लोढ़ा फाउंडेशन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर / पैट्रियट्स फंड’ की स्थापना की है – इस फंड में प्राप्त सभी दान राशि का उपयोग इन परिवारों के कल्याण हेतु किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बीएमसी की जनरल बॉडी बैठकों का पहली बार YouTube पर लाइव प्रसारण, पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने...

मातोश्री पर सपकाल-ठाकरे की मुलाकात, गांधी हत्या के समर्थन पर कड़ा बयान; संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...