श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से रू 11.78 करोड़ का गांजा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 22 अगस्त को बैंकॉक से मुंबई आई फ्लाइट से यात्रा करने वाले 2 यात्रियों को मुंबई कस्टम अधिकारियों ने रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा 11.78 किलो गांजा बरामद हुआ।


दोनों यात्रियों को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


