श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस के जोन 10 के अंतर्गत चोरी हुए करोड़ों के सामान संबंधियों सामान मालिकों को वापस दिए गए।


इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चोरियों को सुलझाने पर बरामद हुए रू 1,68,64,000 मूल्य का 1.9 किलो सोने के आभूषण, रू,50,000 रू नगदी, रू 2,35,88,000 मूल्य के वाहन और 1,37,95,000 मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान संबंधियों मालिकों को लौटाया गया।कुल 491 लोगों को उनका चोरी हुआ सामान मिला।


इस अवसर पर सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, जोन 10 के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल उपस्थित थे।




