सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

कला, साहित्य, सिनेमा सृजन और समाज सेवा के क्षेत्र का क्वचित् पाया जानेवाला संगम है डॉ. कलाश्री बर्वे। मुंबई की यह बहुआयामी प्रतिभा ने अपनी अनुठी पहचान बनाई है।
क्या कोई एक इंसान पेन्टिंग, कला निर्देशन, कविता, लेखन, आध्यात्म, प्रेरक सोच और फिल्म निर्देशन कर पाएगा और वह प्रभावी तरीके से? हाँ, उत्तर है डॉ. कलाश्री बर्वे का।इस विदुषी महिला ने रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को एक दुजे से जोड़ कर अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है।


पेन्टिंग का कैनवास हो, सिनेमा का पर्दा हो, सोच का फलक हो या लेखन का कागज, उनकी अभिव्यक्ति को अनछुई दिशा मिलती है। साहित्य, कला, कविता, सिनेमाई रचनाओं के माध्यम से विविध संवेदनाओं को उजागर करने मे माहिर डॉ. बर्वे की सामाजिक चेतना गजब है।
सोश्यल मीडिया की पोस्ट, लघु फिल्में, चित्रकारी, कविता, सोच और सांस्कृतिक आयोजनों में लगातार नजाकत, संवेदना, विचारशीलता, सामाजिक मुद्दे और कलात्मक दृष्टिकोण को सदैव अर्थपूर्णता प्रदान करना कलाजी की दुर्लभ उपलब्धि है। पेन्टिंग एवम कला निर्देशन में उन्होंने पारंपरिक भारतीय कला को आधुनिक परिप्रेक्ष्य के साथ प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का अति आवश्यक कलाकार धर्म निभाया है।
उन की कविताओं में ईश्वर, आध्यात्मिकता, कुदरत, पर्यावरण, राष्ट्र, देश-प्रेम जैसे भाव और मोटीफ अनोखी अर्थछाया लिए उभरते है। पाठक का सतही तौर पर मनोरंजन करने के साथ सोचने पर भी विवश करते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में वे महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंदों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं में प्रवृतिमय रहते है।उनका मानना है कि कला केवलमनोरंजन या अर्थोपार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाजिक जागरूकता, इंसानीसशक्तिकरण, सांस्कृतिक प्रगति, राष्ट्रीय जवाबदेही और मानव उत्थान का माध्यम होना अवश्यंभावी है। इसी हेतु की पूर्ति के लिए वे विभिन्न संगठनों औरसंस्थाओं से भी संलग्न हैं, जहाँ उन्होंने युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है। उनके व्यक्तित्व में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और समाज के प्रतिदायित्व का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इन्ही कारणों से डॉ. कलाश्री बर्वे का जीवन-कर्म और सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
शारीरिक मर्यादा से उठकर जिन्होंने अपनी सृजन-कला, मेहनत, लगन और समर्पण से यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब संकल्प मजबूत हो तो कोई भी चुनौती, क्षेत्र अछूता नहीं रह सकता। वे कला-धर्म, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं और सशक्त विचारों की गहराई की अनोखी मिसाल है डॉ. कलाश्री बर्वे।


