दोनों राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टियां फिर हो सकती हैं एक !

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सर्वेसर्वा शरद पवार ने दोनों राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के एक आने का शिगूफा छोड़कर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उलटफेर की कोशिश की है।

शरद पवार ने कहा कि दोनों राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के नेता एक ही विचार के है। दोनों एक साथ आ सकते हैं। हालाकि इस पर निर्णय सुप्रिया सुले और अजित पवार को लेना होगा। मैं इस निर्णय में सहभागी नहीं हूँ।

शरद पवार के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी(अजित पवार)प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि इस मामले से संबंधित कोई भी प्रस्ताव उनकी ओर से नहीं आया है। अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आया तो वरिष्ठ इस पर चर्चा करेंगे। अगर कोई अजित दादा के विचारों से सहमत होकर जुड़ना चाहता होगा तो वरिष्ठ लोग चर्चा करके कोई निर्णय लेंगे।

इसी मामले पर बोलते हुए राष्ट्रपति कॉंग्रेस पार्टी (अजित पवार) के सांसद सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी विषय पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। भविष्य में अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आया तो उस पर चर्चा की जाएगी।

अजित पवार गुट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक बात तो स्पष्ट है कि दोनों राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टियों के एकसाथ आने संबंधी शरद पवार का बयान सिर्फ शरद पवार की अपनी निजी राय है।

अजित पवार ने 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में अपना लोहा मनवा लिया है। आज राजनीतिक बाजी अजित पवार के पक्ष में है। अगर ऐसी हालत शरद पवार की होती तो वे कभी भी अजित पवार को साथ नहीं लेते। अजित पवार भी तो उन्हीं के भतीजे हैं, वे कैसे हाथ में आई बाजी सुप्रिया सुले के साथ साँझा करेंगे?

इस बात को ध्यान में रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि शरद पवार एन- केन- प्रकारेण अपनी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं, जो कि मौजूदा राजनीतिक गणित को देखते हुए असंभव सा ही प्रतीत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related