मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका वार्ड 138 के मौजूदा नगरसेवक इरफान खान (समाजवादी पार्टी) ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुफ़ियान वणू को समर्थन देने की घोषणा की है और अपना नामांकन वापस ले लिया है।


इस अवसर पर इरफान खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक पढ़े-लिखे, अनुभवी और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले उम्मीदवार को मौका दिया है। उन्होंने कहा:“सुफ़ियान वणू एक सोच-विचार वाले, मेहनती और ज़मीनी नेता हैं। उनके काम करने के जज़्बे और विज़न से मैं बहुत प्रभावित हूँ। हम दोनों मिलकर गोवंडी के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।”


इरफान खान ने आगे कहा कि यह निर्णय उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि जनता के हित और क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनके सभी कार्यकर्ता अब एकजुट होकर सुफ़ियान वणू के समर्थन में काम करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सुफ़ियान वणू जैसे शिक्षित और अनुभवी नेतृत्व से क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और विश्वास को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस उम्मीदवार सुफ़ियान वणू ने इस समर्थन के लिए इरफान खान और उनके सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,“यह समर्थन मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। हम सब मिलकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के रास्ते पर चलते हुए वार्ड 138 के समग्र विकास के लिए काम करेंगे।”


