श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बांद्रा पश्चिम में कार्टर रोड पर एक वाकिंग ट्रैक है। इस वाकिंग ट्रैक का नाम पूर्व फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना के नाम पर रखने की मांग पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने सरकार से की है।


पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणाविस, उप मुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे और मुंबई महानगर पालिका आयुक्त भूषण गाग्रानी को पत्र लिख कर उक्त मांग की है।


इस मामले के बारे में बोलते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि, ” कार्टर रोड वाकिंग ट्रैक के पास ही प्रतिष्ठित ‘आशिर्वाद’ बंगला हैं। पूर्व सुपर स्टार राजेश खन्ना की पूरी जिंदगी इसी बंगले में कटी। इसीलिए बंगले के पास के वाकिंग ट्रैक के पास राजेश खन्ना जी की एक प्रतिमा को भी उनके सम्मान में खड़ा किया जाना चाहिए।”
“हालांकि बंगला अब बेच दिया गया है और बंगले की जगह एक टॉवर आ गया है। हर कोई जानता है कि यह जहां सुपर स्टार ने जीवन भर निवास किया है। यहां पर बना वाकिंग ट्रैक बहुत सारे शो और कार्यक्रमों की मेजबानी करता है। पूरे भारत और दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों के लिए मुंबई में यह स्थल, एक बहुत बड़ा पर्यटक आकर्षण केंद्र होगा,”हेगड़े ने कहा ।


