कुर्ला से महिलाओं का देशभक्ति कार्यक्रम – जवानों को राखियाँ भेजकर किया अभिवादन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कुर्ला पश्चिम के सुंदरबाग स्थित शिवाई महाजन हाई स्कूल में स्थानिक महिलाओं की अगुवाई में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने अपने हाथों से प्रेमपूर्वक तैयार की गई राखियाँ विधिवत पूजा कर सीमावर्ती चौकियों पर तैनात भारतीय जवानों को भेजी।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “हमारी राखियाँ सिर्फ धागे नहीं हैं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों तक हमारी भावना, कृतज्ञता और आशीर्वाद पहुँचाने का माध्यम हैं।”

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, प्रसिद्ध हास्य कलाकार भूषण कडू, तथा एड. दुर्गा पुजारी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में देशप्रेम की भावना और मजबूत होती है।इस आयोजन को सफल बनाने में संजीवनी सावंत और प्रदीप सावंत का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के मन में सैनिकों के प्रति सम्मान और देश सेवा की प्रेरणा जगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...

बीएमसी ने रचा इतिहास: 2025-26 में 7,610 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूली, नया रिकॉर्ड कायम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने...

मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले...