कृपाशंकर सिंह ने अपने हाथों से पीसकर पिलाई ठंडई.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

होली रंगों के साथ- साथ प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का भी त्यौहार है। यही कारण है कि होली के दिन सभी मिलकर एक अलग आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह अपने दोस्तों के साथ हमेशा ही अलग अंदाज में होली का त्यौहार मनाते रहे हैं। बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कृपाशंकर सिंह ने जब खुद अपने हाथों से सिलबट्टे पर पीसकर उपस्थित लोगों को ठंडई पिलाई तो लोग बाग बाग हो उठे।

बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में खेली गई होली का एक अलग ही आनंद देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ उत्तर भारतीय जयप्रकाश (बब्बन) सिंह ने कहा कि कृपा भाई यारों के यार हैं। बड़ी सहजता और सरलता के साथ वे त्योहारों का आनंद उठाते हैं।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी देवेश ठाकुर, ठाकुर रवि सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह, केके सिंह, विजय सिंह उर्फ राजू , दीपक सिंह आदित्यनाथ पांडे, संतोष सिंह उर्फ राज सिंह, कृपा शंकर पांडे, विनय शुक्ला, जीतू यादव, पप्पू यादव ,महेंद्र यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...